विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2011

इशरत केस : CBI करेगी पुलिसवालों के खिलाफ जांच

गुजरात हाईकोर्ट ने इशरत जहां के फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा है।
अहमदाबाद: गुजरात हाईकोर्ट ने इशरत जहां के फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट में इशरत के एनकाउंटर को फर्जी करार दिया था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अफसरों पर हत्या का मुकदमा चले। आरोप है कि इशरत के फर्जी मुठभेड़ में कुल 21 पुलिसवाले शामिल थे। इससे पहले इस बात की मांग की गई थी कि मुठभेड़ को फर्जी बताने वाली एसआईटी को ही आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ जांच का जिम्मा सौंपा जाए। 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इशऱत जहां, जांच एजेंसी, पुलिस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com