दिल्ली पुलिस ने इंडियन मुजाहिदीन का टेक एक्सपर्ट कहे जाने वाले संदिग्ध आतंकी एजाज शेख को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक शेख आतंकियों को पैसों और सिम कार्ड दिलाने में मदद किया करता था। इसके साथ ही उस पर कई धमाकों में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, एजाज शुरुआत से ही इंडियन मुजाहिदीन में सक्रिय है, लेकिन अब तक जितने भी आतंकी पकड़े गए किसी ने भी उसका नाम नहीं बताया, इसीलिए वह बचता रहा। उसकी जानकारी पुलिस को करीब 6 महीने पहले मिली।
पुलिस के मुताबिक 2008 में आईएम में शामिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर पीरभॉय की गिरफ्तारी के बाद संचार और सूचनाओं से जुड़ी जानकारी एजाज ने संभाल ली।
पुलिस का कहना है कि वह पाकिस्तान में बैठे रियाज भटकल और मोहसिन चौधरी के सीधे संपर्क में था। एजाज मौहसिन चौधरी का साला है।
पुलिस के मुताबिक एजाज कई आंतकी घटनाओं में उनकी भूमिका रही है, जिनमें फरवरी 2010 में जर्मन बेकरी धमाके में यासीन भटकल को सिमकार्ड, फर्जी पहचान पत्र और ठिकाना एवं टारगेट मुहैया करवाने में मदद की। सितंबर 2010 में दिल्ली के जामा मस्जिद की आतंकी घटना के बाद उसने मोबाइल से ईमेल भेजकर धमाके की जिम्मेदारी ली, 2010 के ही बनारस के शीतला घाट धमाके के बाद भी उसने ईमेल भेजा।
पुलिस का कहना है कि एजाज ने हवाला के जरिए आईएम के कई आतंकियों जैसे असदुल्ला अख्तर, यासीन भटकल और वकास को धमाकों को अंजाम देने के लिए पैसे मुहैया करवाए। जब यासीन भटकल को पुलिस मंबई लेकर पहुंची, तब 6 महीने के लिए एजाज नेपाल भाग गया था। उसने पुणे में एक बीपीओ में भी लंबे समय तक नौकरी की है। पुलिस ने एजाज के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और सेटेलाइट फोन भी बरामद किया है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं