विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2015

खेती पर संकट के कारण अपराध में हुआ इजाफा

Also Read in
खेती पर संकट के कारण अपराध में हुआ इजाफा
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: खेती में संकट को लेकर इस साल 100 फीसदी इजाफा हुआ है। इस इजाफे की वजह लैंड बिल को लेकर चल रहा विवाद, ऊंचे न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग है। यह बात सरकारी आंकड़ों में सामने आई है। इस साल खेती बाड़ी को लेकर अब तक 74 वारदातें हो चुकी हैं।

सरकारी आकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 17 वारदातें महाराष्ट्र  में हुई हैं। इसके बाद हरियाणा में  12 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। बिहार में 8,  पश्चिम बंगाल में  6 और गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में  5 घटनाएं हुई हैं।

प्राकृतिक प्रकोप के कारण खेती पर संकट के चलते पिछले छह माह में नौ लोगों के जख्मी होने की खबर है। सन 2014 में 37 वारदातें रिपोर्ट हुई थीं। तब सिर्फ एक शख्स की मौत हुई थी। सरकार के मुताबिक 26 पुलिस कर्मी खेती को लेकर हुई हिंसा में जख्मी हुए हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
खेती पर संकट, अपराध बढ़े, लैंड बिल, न्यूनतम समर्थन मूल्य, Agricultural Crisis 2015, Crime, Land Bill, MSP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com