बेंगलुरु के एक जाने माने प्राइवेट स्कूल के वार्डन ने 11 बच्चों के सिर मुंडवा दिए। इनमें से दो बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी वार्डन को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त संदीप पाटिल के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की गई और फिलहाल सिर्फ वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक 11 में से 7 बच्चों के सर इस लिए मुंडवाए गए, क्योंकि कइयों के सर में जूं (lice) काफी थी। दो बच्चे तमिलनाडु के वेलंकानि गए थे और अपनी धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक उन्होंने खुद की मुंडन करवाया।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दो बच्चों के अभिभावकों द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के मुताबिक, उन्होंने अपने बाल अलग-अलग रंगों, फैशन के मुताबिक रंगवाए थे। एक ने ना सिर्फ रंगवाए बल्कि घुंघराले भी करवाए थे। इससे दूसरे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा था। बार बार चेतावनी देने के बावजूद जब यह दोनों बच्चे नहीं माने तो, जब जू से छुटकारा दिलवाने के लिए दुसरे बच्चों का मुंडन करवाया गया तो उनके साथ इन दोनो का सर भी मूंडवा दिया गया।
इस मामले की जांच में फिलहाल स्कूल प्रबंधन की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। स्कूल के वार्डन के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट को धारा 23 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमे छह महीने की कैद या जुर्माना या दोनों सजा का प्रावधान है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं