हार्दिक पटेल (फाइल फोटो)
सूरत:
हार्दिक पटेल ने पटेल आरक्षण मुद्दे पर 'उल्टा दांडी मार्च' को 13 सितंबर तक टालने का ऐलान किया है। यह यात्रा रविवार को शुरू होने वाली थी। उन्होंने हालांकि चेताया कि अगर सरकार अगले रविवार तक इजाजत देने में नाकाम रहती है, तो भी वह विरोध कार्यक्रम पर आगे बढ़ेंगे।
हार्दिक ने शनिवार को सूरत में संवाददाताओं से कहा, हमने अपनी 6 सितंबर को निर्धारित दांडी यात्रा को 13 सितंबर तक टालने का फैसला किया है, क्योंकि डरी हुई सरकार ने इसके लिए इजाजत नहीं दी। लेकिन हम इसे उनकी हार और अपनी जीत के तौर पर देखते हैं।
पटेल समुदाय को ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण दिलाने के लिए आंदोलन की अगुवाई कर रहे 22-वर्षीय हार्दिक ने कहा कि अगर सरकार इजाजत देने से इनकार करेगी, तो भी वे 13 सितंबर को मार्च निकालेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हार्दिक पटेल, पटेल आंदोलन, गुजरात, पटेल आरक्षण, Hardik Patel, Patel Agitation, Gujarat