केंद्रीय सतर्कता आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और लोकपाल जैसे विभिन्न वैधानिक निकायों में नियुक्तियों के लिए सरकार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) के बिना ही आगे बढ़ने का फैसला किया है। इन वैधानिक निकायों में नियुक्तियों के लिए चयन समिति का एक सदस्य विपक्ष का नेता भी होता है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोकसभा सचिवालय से इस बारे में हाल ही में एक संदर्भ (रेफरेन्स) मिलने के बाद यह फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने लोकसभा को एक पत्र लिखकर विपक्ष के नेता के पद पर सूचना मांगी थी। सचिवालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को सूचना दी है कि लोकसभा में कोई मान्यताप्राप्त विपक्ष का नेता नहीं है। सूत्रों ने कहा कि सरकार विभिन्न वैधानिक निकायों में नियुक्तियों के लिए एलओपी के बिना ही आगे बढ़ेगी।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एलओपी का पद दिए जाने की कांग्रेस की मांग ठुकरा चुकी हैं। कुल 543-सदस्यीय लोकसभा में बीजेपी की 282 सीटों के बाद कांग्रेस 44 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। लेकिन एलओपी के पद के लिए दावा करने के लिए 55 की संख्या जरूरी है और कांग्रेस के पास इसके लिए 11 सांसदों की कमी है।
उन्होंने बताया कि चयन समिति में एलओपी का होना अनिवार्य नहीं है। यह समिति केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, सतर्कता आयुक्त, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और लोकपाल के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के लिए लोगों के नामों की सिफारिश करती है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं