विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2015

दिल्ली : आज से ट्रकों पर 700 से 1300 रुपये लगेगा ग्रीन टैक्स, ट्रांसपोर्टर कर रहे विरोध

Also Read in
दिल्ली : आज से ट्रकों पर 700 से 1300 रुपये लगेगा ग्रीन टैक्स, ट्रांसपोर्टर कर रहे विरोध
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
नई दिल्‍ली: दिल्ली में आज आधी रात से व्यवसायिक गाड़ियों पर ग्रीन टैक्स वसूला जाएगा। दिल्ली होकर जाने वाले या दिल्ली आने वाले डीजल ट्रक पर ये टैक्स 700 से लेकर 1300 रुपए तक का होगा। ये टैक्स नगर निगम के 120 टोल नाकों के जरिए वसूला जाएगा।

इस तरह से एक लाख से ज्यादा डीजल ट्रकों को अब दिल्ली आना मंहगा पड़ेगा। ग्रीन टैक्स के तौर पर हल्की गाड़ियों से 700 रुपए और भारी ट्रकों से 1300 रुपए टैक्स वसूला जाएगा।

हालांकि ट्रांसपोर्टर इस टैक्स का ये कहकर विरोध कर रहे हैं कि इससे दिल्ली में मंहगाई बढ़ेगी। ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के महासचिव नवीन कुमार गुप्ता का कहना है कि अब अगर टैक्स बढ़ाएंगे तो इसका असर सामान के दाम पर भी पड़ेगा।

दरअसल, दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक बढ़ा हुआ है। जानकारों का कहना है कि दिल्ली आने वाले डीजल ट्रकों की वजह से नाइट्रोजन डाई आक्साइड में 22 फीसदी बढ़ोत्तरी होती है, इसीलिए ट्रकों पर टैक्स लगाया जा रहा है, लेकिन चार महीने बाद इसकी समीक्षा होगी ये जानने के लिए कि सरकार के इस कदम से बढ़ते प्रदूषण पर कितनी लगाम लगी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्‍ली, ग्रीन टैक्‍स, ट्रांसपोर्ट कांग्रेस, प्रदूषण, कमर्शियल वाहन, Delhi, Green Tax, Green Tax On Commercial Vehicles, Transport Congress, Pollution In Delhi, Commercial Vehicle (LCV)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com