विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2011

होटल व्यवसायी के खिलाफ केस आगे बढ़ाएंगे : दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने एक होटल व्यवसायी के खिलाफ मामले को आगे नहीं बढ़ाने के पूर्व के निर्णय को वापस ले लिया है। गृह मंत्री चिदंबरम को इस होटल व्यवसायी का पूर्व वकील बताया जा रहा है।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने एक होटल व्यवसायी के खिलाफ मामले को आगे नहीं बढ़ाने के पूर्व के निर्णय को वापस ले लिया है। गृह मंत्री चिदंबरम को इस होटल व्यवसायी का पूर्व वकील बताया जा रहा है। मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि दिल्ली के एक होटल व्यवसायी के खिलाफ दायर तीन एफआईआर वापस लेने में उनकी कथित भूमिका थी। इस विवाद के आलोक में दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेन्द्र खन्ना ने होटल व्यवसायी के खिलाफ मामले को आगे नहीं बढ़ाने के निर्णय को वापस ले लिया। दिल्ली सरकार की विज्ञप्ति के मुताबिक, अभियोजन विभाग के निदेशक की सिफारिशों के आलोक में गृह विभाग ने उपराज्यपाल के पास इस मामले को फिर भेजा जिसमें यह सिफारिश की गई थी कि उपरोक्त मामले में मुकदमा आगे नहीं बढ़ाने पर जोर नहीं दिया जाए और इस मामले की सुनवाई उसके गुण दोष के आधार पर होनी चाहिए। सरकार ने कहा, उपराज्यपाल ने 15 दिसंबर 2011 को इन सिफारिशों को मंजूर कर लिया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, सरकार, चिदंबरम, होटल व्यवासाई, Delhi, Government, Chidambaram, Hotel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com