New Delhi:
21 सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स को दिल्ली की अदालत ने 6 फरवरी तक अपनी वेबसाइट से अपमानजनक कंटेंट हटाने के लिए कहा है। इन वेबसाइट्स में फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, याहू, यू-ट्यूब भी शामिल हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि संबंधित वेबसाइट के प्रतिनिध अदालत के आदेश पर अमल करने की सूचना भी दें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो इसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा। इससे पहले अदालत ने इन सोशल नेटवर्किंग साइटों को समन जारी किया था। इसके साथ ही अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह इस संबंध में तत्काल कदम उठाए और 13 जनवरी तक रिपोर्ट दाखिल करे।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गूगल, फेसबुक, अदालत, समन