विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2015

नेहरू की 125वीं जयंती समारोह के लिए कांग्रेस की बड़ी योजना

Also Read in
नेहरू की 125वीं जयंती समारोह के लिए कांग्रेस की बड़ी योजना
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की विरासत को रेखांकित करने के लिए उनकी 125वीं जयंती मनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इस सप्ताह पार्टी 6 और 7 नवम्बर को एक सम्मेलन आयोजित कर रही है, जिसमें आज के संदर्भ में स्वतंत्रता, समानता, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता पर चर्चा करने के लिए बहुत से लेखकों और इतिहासविदों को एक मंच पर लाया जा रहा है।

कांग्रेस द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय है, 'स्वतंत्रता के बिना शांति नहीं, शांति के बिना स्वतंत्रता नहीं : नेहरू की विरासत और भारत के भविष्य की सुरक्षा : कार्य का एजेंडा' पार्टी नेता आनंद शर्मा ने सम्मेलन के लिए रोमिला थापर और इरफान हबीब जैसे इतिहासविद् को आमंत्रित किए जाने को लेकर बीजेपी की आलोचना को खारिज किया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये लोग सम्मानित इतिहासविद् हैं, उनकी विचारधारा चाहे जो कुछ भी हो। हमने एक मंच प्रदान किया है। हर कोई आमंत्रित है। हम अलग करने में विश्वास नहीं करते... उन्होंने बताया कि राजीव गांधी समसामयिक अध्ययन संस्थान ने यह दो-दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया है। सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे, जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समापन भाषण देंगे।

नेहरू जी के जन्म दिन 14 नवम्बर को पार्टी द्वारा एक रैली आयोजित की जा रही है, जिसे सोनिया गांधी और राहुल गांधी संबोधित करेंगे। उसी दिन नेहरू पर हिंदी और अंग्रेजी में दो पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जवाहर लाल नेहरू, बाल दिवस, नेहरू जयंती, कांग्रेस, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, आनंद शर्मा, Jawahar Lal Nehru, Congress, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com