गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर की एक स्थानीय अदालत के अपने कक्ष में छत से लगे हुए पंखे से 30 वर्षीय एक क्लर्क गुरुवार को लटका हुआ पाया गया।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान गुर साहब सिंह के रूप में की गई है। सिंह को अपने कमरे में लटका हुआ देख कर अदालत के कर्मचारियों ने दरवाजे को तोड़ दिया। उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।