गिद्देरबाहा:
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार उन लोगों के नाम उजागर नहीं कर रही जिन्होंने विदेशों में अवैध धन जमा कर रखा है क्योंकि कई कांग्रेस नेताओं के नाम इसमें हैं। बादल ने आरोप लगाया, कई लोगों ने 6500 लाख करोड़ रुपये की बड़ी राशि अवैध तरीके से विदेशी बैंकों में जमा कर रखी है जिनमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी हैं। दुर्भाग्य से केंद्र इसे वापस लाने के लिए कोई गंभीर कदम नहीं उठा रहा। मुख्यमंत्री यहां एक संगत दर्शन कार्यक्रम में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि संप्रग सरकार काला धन जमा करने वालों को बचा रही है। बादल ने कहा कि केंद्र सरकार फिर से पेट्रोल के दाम बढ़ाने की योजना बना रही है जिससे आम आदमी प्रभावित होगा। यह अफसोस की बात है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
काला धन, बादल, कांग्रेस, Black Money, Badal, Congress