विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2011

लोकपाल पर संशोधन प्रस्ताव लाएंगे भाजपा, वामदल

लोकपाल विधेयक पर चर्चा से पहले सरकार ने इसके लिए समर्थन जुटाने की मशक्कत की वहीं भाजपा, वाम दलों ने इसमें संशोधन प्रस्ताव लाने पर जोर दिया।
नई दिल्ली: लोकपाल विधेयक पर मंगलवार को लोकसभा में चर्चा से पहले सरकार ने इसके लिए समर्थन जुटाने की मशक्कत की वहीं भाजपा और वाम दलों ने इसमें संशोधन प्रस्ताव लाने पर जोर दिया। संप्रग के सभी सहयोगी दलों को एकजुट बताते हुए संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों को संशोधन नहीं पेश करना चाहिए क्योंकि इसे पूरे सोच विचार के बाद तैयार किया गया है। उनका कहना था कि कानून बनाने की प्रक्रिया स्थिर नहीं है और जब भी कोई अनुभव सामने आता है इसमें बाद में बदलाव किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को मान लेना चाहिए कि 40 साल में पहली बार लोकपाल के मुद्दे पर कोई विधेयक संसद में चर्चा के स्तर पर पहुंचा है। बंसल ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि कांग्रेस ने इसलिए तीन लाइन की व्हिप जारी कर सभी सांसदों को मंगलवार को लोकसभा में मौजूद रहने के लिए कहा है क्योंकि वह घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि यह एक विधिसंगत प्रक्रिया है। हालांकि भाजपा ने स्पष्ट किया कि वह अपने संशोधनों के प्रस्ताव पर पीछे नहीं हटेगी और जरूरी संशोधन कर व्यापक आम सहमति बनाना सरकार की जिम्मेदारी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकपाल, विधेयक, संशोधन, प्रस्ताव, भाजपा, वामदल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com