महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आज मुंबई में हैं। वह आज पार्टी की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे और इसमें मुख्य मुद्दा सहयोगी पार्टी शिवसेना के साथ तालमेल का रहेगा।
मुंबई पहुंचने के बाद अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की और दोनों नेताओं के बीच रात में मुलाकात होने जा रही है। पहले ऐसी खबरें थीं कि अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात नहीं होने जा रही है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पिछले कुछ समय से यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के सबसे पुराने गठबंधन साथी शिवसेना के साथ उसके रिश्तों में दरार आ गई है? विवाद इस बात से भी साफ है कि मुंबई में अमित शाह के जितने भी पोस्टर लगाए गए हैं, उसमें गठबंधन या शिवसेना का कोई जिक्र नहीं है।
दरअसल बीजेपी इस बार विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर लड़ना चाहती है, लेकिन शिवसेना फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं दिखती, इसीलिए दोनों पार्टियों के बीच विवाद खड़ा हो गया है।
बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह की यह मुंबई की पहली यात्रा है। इस दौरे का उद्देश्य विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाना है। शिवसेना-बीजेपी नीत 'महायुति' ने राज्य में 48 लोकसभा सीटों में से 42 पर जीत दर्ज की थी, जबकि एनसीपी चार और कांग्रेस दो सीटों पर सिमट कर रह गई थी, जो सत्तारूढ़ गठबंधन का सबसे खराब प्रदर्शन रहा।
2009 में शिवसेना ने 169 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि बीजेपी 119 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें दोनों को क्रमश: 44 और 46 सीटें हासिल हुई थीं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कोई वार्ता नहीं हुई है और आरपीआई (अठावले) सहित कई छोटे दलों ने इस पर चिंता जताई है।
(इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं