विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2011

आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन अपराधियों को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गया के मंगरावां पंचायत के पूर्व मुखिया विजय यादव की हत्या करके फरार हो रहे तीन अपराधियों को आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़ा और पीट-पीटकर मार डाला।
गया: बिहार के गया जिले के परैया थाना अंतर्गत मंगरावां पंचायत के पूर्व मुखिया विजय यादव की हत्या करके फरार हो रहे तीन अपराधियों को आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़ा और पीट-पीटकर मार डाला। मगध प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नय्यर हसनैन खान ने बताया कि मंगरावां पंचायत के पूर्व मुखिया विजय यादव को आज सुबह अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल यादव को इलाज के लिए मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया की हत्या कर फरार हो रहे तीन अपराधियों को पकड़ लिया और उन्हें पीट-पीटकर मार डाला। खान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार अतिरिक्त बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पूर्व मुखिया की मौत से आक्रोशित उनके परिजनों ने मगध मेडिकल कालेज अस्पताल के सामने सड़क पर मृतक शव को रखकर गया-चेरकी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, गया, हत्या, आरोपी, मुखिया, Bihar, Gaya, Villagers, Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com