विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Bihar Elections 2020 Voting Phase 2: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को वोटिंग (Voting) हुई. चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 53.51 फीसदी वोटिंग हुई. इस चरण में करीब 2.85 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में मौजूद 1463 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इस चरण में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव (Tej pratap Yadav) के अलावा बिहार की एनडीए सरकार (NDA Government) के चार मंत्रियों के भाग्य का फैसला भी होगा. इससे पहले 28 अक्टूबर को हुए प्रथम चरण के मतदान में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी लोगों ने अपने मतदाधिकार का उपयोग किया था. आगामी सात नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों पर मतदान होगा. 10 नवंबर को मतगणना होगी. 

Here are the LIVE updates on Bihar Elections 2020 Voting Phase 2

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Bihar Assembly Elections, BiharAssemblyElections2020, Live Updates, Bihar Election 2020, Bihar Election 2020 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com