दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने की तैयारियां देख आम आदमी पार्टी परेशान है और आज इस मामले पर पार्टी का एक दल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने जा रहा है। आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति से मांग करेगी कि दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को सरकार बनाने के लिए बीजेपी को न्योता देने से रोका जाए।
इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल ने बीजेपी पर खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने विधायकों से कहा है कि अगर आपको कोई खरीदने आए, तो मना मत करना और उनसे बातचीत की रिकॉर्डिंग कर लेना।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बीजेपी के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दावा किया है कि अगर सीक्रेट वोटिंग हो तो केजरीवाल को पता चल जाएगा कि उनके विधायक क्या चाहते हैं।
दरअसल कल ही यह बात सामने आई थी कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को न्योता भेजने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए नजीब जंग ने राष्ट्रपति से इजाजत मांगी है कि क्या वह सबसे बड़ी पार्टी को न्योता भेज सकते हैं।
आम आदमी पार्टी ने इस पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए इसे हॉर्स ट्रेडिंग करार दिया था और इसे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताया था। पार्टी का कहना है कि दिल्ली विधानसभा को भंग करके फिर से चुनाव कराया जाए।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं