नई दिल्ली:
सुप्रीम कोर्ट में देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री माने जाने वाले आरुषि मामले की सुनवाई होगी। आरुषि के माता−पिता राजेश और नुपुर तलवार ने अपनी याचिका के जरिए गाजियाबाद कोर्ट के उस समन को चुनौती दी है जिसमें राजेश और नूपुर तलवार पर अपनी बेटी आरुषि की हत्या का केस चलाने का आदेश दिया गया था हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने तलवार दंपत्ति को जारी समन पर स्टे ऑर्डर दे दिया था। तलवार दंपति ने अपनी याचिका में इस बात पर ऐतराज जताया है कि सीबीआई क्यों उन्हें बार−बार आरोपी बता रही है जबकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आरुषि केस, सुप्रीम कोर्ट, नूपुर तलवार