विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2011

...तो सरकार के ही कई मंत्री जेल में होते : अन्ना

सोनिया की अपील के बाद टीम अन्ना हरक़त में आई।किरण ने कहा कि यह बिल पाथ ब्रेकिंग नहीं पाथ को ब्रेक करने वाला है। उधर, अन्ना ने इसे कमज़ोर करार दिया।
नई दिल्ली: सोनिया की अपील के फौरन बाद टीम अन्ना हरक़त में आ गई। किरण बेदी ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि यह बिल पाथ ब्रेकिंग नहीं पाथ को ब्रेक करने वाला है। उधर, रालेगण सिद्धि से अन्ना हज़ारे ने इसे कमज़ोर बिल करार दिया और कहा कि इसके पास न सीबीआई है और न ही सिटिजन चार्टर। जैसा लोकपाल वो चाहते हैं अगर वैसा बनता तो सरकार के ही कई मंत्री जेल में होते। अन्ना ने कहा कि इस उम्र में भी उनका शरीर तंदुरुस्त है और अगर सरकार लोकपाल पर लड़ना चाहती है तो वो भी पीछे नहीं हटेंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अन्ना हजारे, सोनिया गांधी, लोकपाल, Anna Hazare, Sonia Gandhi, Lokpal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com