नई दिल्ली : पाकिस्तानी नौका की घटना को लेकर केंद्र को आड़े हाथ लेते हुए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को कहा कि यह दर्शाता है कि सरकार किस तरह काम कर रही है क्योंकि ‘एक हाथ को पता नहीं कि दूसरा हाथ क्या कर रहा है।’ पार्टी ने एनडीए सरकार पर घटना का इस्तेमाल प्रचार के तौर पर करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को हल्के में लेने का भी आरोप लगाया।
वरिष्ठ पार्टी नेता आशुतोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह सरकार के कामकाज को झलकाता है। एक वरिष्ठ अधिकारी कुछ कह रहा है और सरकार कुछ और कह रही है। ऐसा लगता है कि एक हाथ को पता नहीं कि दूसरा क्या कर रहा है।’ विरोधाभासी बयानों से राष्ट्रीय सुरक्षा को हल्का करने को लेकर केंद्र को आड़े हाथ लेते हुए पार्टी ने कहा कि सरकार ने इस घटना का इस्तेमाल खुद को महामंडित करने के लिये किया।
आप प्रवक्ता दीपक बाजपेयी ने कहा, ‘सरकार ने घटना का इस्तेमाल पीआर कवायद के तौर पर किया।’ आप का यह बयान इन खबरों की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें भारतीय तटरक्षक के एक उप महानिरीक्षक ने कहा है कि तटरक्षक ने 31 दिसंबर, 2014 की रात को पाकिस्तानी नौका में विस्फोट किया था जब कि इसके विपरीत सरकार का कहना था कि विस्फोट के लिए नौका पर सवार चालक दल जिम्मेदार था।
अभी तक रक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्री और तटरक्षक कहते रहे हैं कि नौका के दल ने उसमें आग लगाई थी या उसमें विस्फोट के लिए वही जिम्मेदार था। यह नौका नए साल की पूर्व संध्या पर तटरक्षक की एक नौका द्वारा करीब घंटे भर तक पीछा किये जाने के बाद पोरबंदर के तट से 365 किलोमीटर दूर विस्फोट में नष्ट हो गई थी।
पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम वाले सूट की नीलामी को लेकर भी उन पर निशाना साधा। मोदी के इस सूट को आज सूरत में नीलामी में रखा गया है। आम आदमी पार्टी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी और भाजपा को मार्केटिंग की कला में महारथ है। सूट की बिक्री और कुछ नहीं बल्कि मार्केटिंग है।’
पार्टी नेता दिलीप पांडेय ने कहा, ‘चर्चों पर हमले के संबंध में मोदी की टिप्पणी एक धोखा है। उनके और उनकी पार्टी के इस मुद्दे पर दोहरे मानदंड हैं। एक तरफ वह यह कह रहे हैं और दूसरी तरफ वह संघ को रोक नहीं पा रहे जो लव जिहाद और घर वापसी को बढ़ावा देता है।’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया था।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं