विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2015

मुजफ्फरनगर में कचरे में पड़े मिले सैकड़ों आधार कार्ड

Also Read in
मुजफ्फरनगर में कचरे में पड़े मिले सैकड़ों आधार कार्ड
प्रतीकात्मक चित्र
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के खटोली नगर में एक डाकघर के पास कथित रूप से सैकड़ों आधार कार्ड फेंके पाए गए। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को डाकघर के पास आधार कार्ड फेंके पाए गए।

उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी दिए जाने पर डाकघर के कर्मचारियों ने कार्ड एकत्र किए। सूत्रों के अनुसार, डाकियों ने संबंधित अधिकारियों द्वारा भेजे गए कार्ड कथित रूप से वितरित नहीं किए।

संबंधित डाकघर के पोस्टमास्टर आरके शर्मा ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आधार कार्ड, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, Aadhar Card, Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com