विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. लालकिले की प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया. पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएंगे. हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है. ये पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है. आजादी के बाद इन लोगों को बहुत ही जल्द भुला दिया गया. कल ही भारत ने एक भावुक निर्णय लिया है. अब से हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा, जो लोग विभाजन के समय अमानवीय हालात से गुजरे, अत्याचार सहे, सम्मान के साथ अंतिम संस्कार नसीब नहीं हुआ. उनका हमारी स्मृतियों में जीवित रहना जरूरी है. इस दिवस का तय होना, ऐसे लोगों को हर भारतवासी की तरफ से आदर पूर्वक श्रद्धांजलि है.

बता दें कि 15 अगस्त की वजह से दिल्ली में चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा है.  दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर बैरिकेडिंगऔर आने जाने वालों की सख़्ती से जांच हुई.  रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे. कोरोना की वजह से कार्यक्रम में कम लोग मौजूद थे. समारोह स्थल पर तीनों सेना प्रमुख, ओलिंपिक विजेता, केंद्रीय मंत्री और नेता मौजूद थे. कोरोना के ही चलते सिर्फ एनसीसी के बच्चे इसमें शामिल हुए हैं  इस बार भी लालकिले की प्राचीर को खूबसूरती से सजाया गया. महात्मा गांधी, सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर बनाई गई है. लालकिले पर पहली बार तीन हेलीकॉप्टरों से फूलों की बारिश हुई. वहीं स्वतंत्रता दिवस के  मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से अभी भी सावधान रहने की ज़रूरत है.उन्होंने कहा कि संसद देश के लोकतंत्र का मंदिर है और जल्द ही ये मंदिर नए भवन में स्थापित होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है.

LIVE UPDATES:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
75th Independence Day, 15 August Celebration, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com