कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा उन्नाव जिले में पुलिस की कार्रवाई के वीडियो का एक अंश विशेष ट्वीट किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें घेरा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि प्रियंका ने उन्नाव में हिंसा कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज का एक वीडियो ट्वीट करके उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन जैसे ही वह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो प्रियंका ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया. उन्होंने कहा कि झूठ का कोई आधार नहीं होता.
कांग्रेस के नेता अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा उच्चतम न्यायालय में माफी मांगे जाने के बावजूद झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे. त्रिपाठी ने भी वह पूरा वीडियो ट्विटर पर शेयर करके प्रियंका को घेरा. गौरतलब है कि उन्नाव में ट्रांस गंगा सिटी परियोजना के लिए ली गई जमीन के मुआवजे को लेकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. प्रियंका ने इस मामले में राज्य सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया था और घटना का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें एक किसान आज मेरी हालत में जमीन पर पड़ा देख रहा था और पुलिसकर्मी उसे डंडे भी मार रहे थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- चुनावी बॉन्ड लाया गया ताकि भाजपा के खजाने में...
हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर आए उस पूरे वीडियो में जमीन पर पड़ा आदमी बाद में उठ कर भागता हुआ नजर आया था. उन्नाव के पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा ने बताया कि हमने जमीन पर गिरे हुए उस व्यक्ति का वीडियो पूरा वीडियो शेयर किया. पहले इसी वीडियो के एक अंश को बड़े पैमाने पर वायरल किया गया था जिसमें वह व्यक्ति अधमरा पड़ा दिखाई दे रहा था लेकिन सच्चाई यह थी कि वह अधमरे होने का नाटक कर रहा था
VIDEO: JNU: क्या प्रियंका गांधी का फोन भी हुआ था हैक?
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं