दिल्ली में द्वारका जिला के डाबड़ी थाना इलाके में रविवार रात एक महिला की सरेआम उसकी दुकान के बाहर हत्या (Woman Killed in public) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला की हत्या का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. इस मामले में स्थानीय लोगों ने भागते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस (Delhi Police) ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला बोल दिया. साथ ही पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है.
दिल्ली के द्वारका इलाके में एक सब्ज़ी बेचने वाली महिला 30 साल की विभा को एक प्लम्बर ने मामूली विवाद में धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया,लोगों ने आरोपी दीपक की जमकर पिटाई की,उसे गिरफ्तार कर लिया गया है pic.twitter.com/H5H9nzUcwJ
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) October 4, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 30 साल की विभा के रूप में हुई है जो वहीं इलाके में पति के साथ मिलकर सब्जी की छोटी सी दुकान चलाती थी. पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला की दीपक नाम का शख्स, जिसने शराब पी रखी थी, उसकी किसी बात पर विभा से बहस शुरू हो गई और वह झगड़ा करने लगा. जिस पर विभा ने जब बचने के लिए झाड़ू और पत्थर फेंककर बचने की कोशिश की, तो आरोपी ने अपने झोले से हथियार नामक कोई धारदार चीज निकालकर विभा पर हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया. उसे तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिन पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिस की गाड़ी का क्षतिग्रस्त करने का आरोप है. हत्या का आरोपी दीपक अभी दीनदयाल में भर्ती है, उसे काफी चोट लगी है. जैसे ही वहां से वह डिस्चार्ज हो जाएगा, पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर लेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं