विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2017

महबूबा घूम रहीं है दर-दर, जम्मू कश्मीर लड़खड़ाने के कगार पर : उमर अब्दुल्ला

महबूबा घूम रहीं है दर-दर, जम्मू कश्मीर लड़खड़ाने के कगार पर : उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला की फाइल तस्वीर
श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती जहां अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली में 'दर-दर' घूम रही हैं, वहीं जम्मू-कश्मीर लड़खड़ाने के कगार पर है, जहां छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन नई चिंता हैं.

वह महबूबा के राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे. उमर ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, 'महबूबा जहां अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली में दर-दर जा रही हैं, वहीं राज्य लड़खड़ाने के कगार पर है...छात्रों के प्रदर्शन नई चिंता हैं.'

उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री और तीन महीने के लिए अपनी कुर्सी बचाने के वास्ते प्रधानमंत्री से राहत पाने में सफल रहीं. दुखद है कि उनके पद पर रहते कोई सुधार नहीं होगा.' महबूबा पर सीधा हमला बोलते हुए उमर ने कहा कि उन्हें अपने नेतृत्व की हकीकत जाननी चाहिए क्योंकि वह हाल में उस जगह (अनंतनाग) पर लोकसभा उपचुनाव कराने में नाकाम रहीं जहां उन्होंने 2014 के आम चुनाव में जीत दर्ज की थी.

उमर ने कहा, 'मैडम आप अपने द्वारा खाली की गई संसदीय सीट पर चुनाव कराने में असफल हैं. कृपया जाग जाइये और अपने नेतृत्व की हकीकत को समझें.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Omar Abdullah, Mehbooba Mufti, Kashmir Clashes, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com