कोलकाता:
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बिजली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस की हिंसक झड़प हुई है। पुलिस फायरिंग में 14 साल की लड़की और एक महिला की मौत हो गई। फायरिंग में कुल 22 लोग घायल हैं जिसमें छह पुलिसवाले भी हैं। मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश देते हुए कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तृणमूल कांग्रेस के सांसद मुकुल रॉय शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। वहीं लेफ्ट भी एक टीम भेज रहा है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
वेस्ट बंगाल, पुलिस, झड़प, दो मरे