विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2021

उत्तर प्रदेश : कानपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय संजीव त्यागी ने बताया कि पीड़ितों के सिर पर पाए गए चोट के निशान से पता चलता है कि उन्हें अज्ञात भारी वस्तु से बेरहमी से मारा गया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी. उन्होंने बताया कि हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

उत्तर प्रदेश : कानपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. (फाइल फोटो)
कानपुर:

उत्तर प्रदेश के कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के उचवा में शनिवार को एक दंपति और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी, दंपति की मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए. मृतकों की पहचान प्रेम किशोर (45), उनकी पत्नी गीता (39) और उनके बेटे नैतिक (12) के रूप में हुई है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नही चल सका है.

पुलिस के अनुसार प्रेम किशोर के भाई राज किशोर को उनके पड़ोसी का फोन आया कि दूध का पैकेट उनकी दुकान के बाहर पड़ा है और प्रेमकिशोर फोन नही उठा रहे हैं.

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राज किशोर वहां पहुंचे और दुकान और उससे लगे मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे तो देखा कि दंपति और उनके बेटे के शव कंबल से ढके हुए थे. प्रेम किशोर किराना दुकान चलाते थे.

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय संजीव त्यागी ने बताया कि पीड़ितों के सिर पर पाए गए चोट के निशान से पता चलता है कि उन्हें अज्ञात भारी वस्तु से बेरहमी से मारा गया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी. उन्होंने बताया कि हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Kanpur Murder Case, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com