उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में दलित पर अत्याचार का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. कानपुर देहात (Kanpur Dehat) का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा. वीडियो में दबंग एक दलित युवक से उसकी जाति पूछते नजर आ रहे हैं. दलित युवक ने जैसी ही अपनी जाति बताई, आरोपी युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. आरोपियों ने पीड़ित को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर भी डंडों से हमला किया गया. घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह अमानवीय घटना कानपुर देहात में सामने आई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कानपुर देहात में हुई इस वारदात में पीड़ित दलित मजदूर बताया जा रहा है. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि आरोपी दलित युवक से उसकी जाति पूछने के बाद उसपर हमलावर हो गए. आरोपियों ने पीड़ित को लात-घूसों और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीड़ित को बेरहमी से पीटते हुए आरोपी उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा में घुसाने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में पीड़ित युवक का दर्द से कराहता नज़र आ रहा है. घटना दो दिन पहले कानपुर देहात के अकबर पुर थाना क्षेत्र के आगूकमालपुर गांव की है.
पीटने वाला: "कौन कास्ट हो?"
— Kamal khan (@kamalkhan_NDTV) July 10, 2021
पिटने वाला: "चमार हैं."
फिर डंडों की बौछार बढ़ जाती है।उसे लात, घूसों,डंडों से बेरहमी से पीटा। जिस्म के नाज़ुक हिस्सों में डंडे घुसेड़े।कानपुर देहात में मामला प्रेम प्रसंग का बताते हैं।पुलिस ने एफ़ आई आर कर एक को पकड़ लिया है।दो की तलाश है। pic.twitter.com/BAU4QN2IiZ
बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते दलित युवक की पिटाई की गई है. घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. कानपुर देहात के एडिशनल एस पी घनश्याम चौरसिया ने एनडीटीवी को बताया कि "वायरल वीडियो की जानकारी होते ही इस मामले में फौरन मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है. वीडियो में युवक को पीटते दिखने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. वीडियो में दो और लोग उसको पीटते हुए दिख रहे हैं. उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है. इसके लिए पुलिस टीमें बना दी गई हैं." युवक को इलाज के लिए कानपुर के हैलट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.
मां ने शराब के पैसे नहीं दिए तो हत्या कर दिल, किडनी और आंतें निकालीं, कलयुगी बेटे को मौत की सजा
कानपुर देहात में सामने आई इस अमानवीय घटना ने एक बार फिर प्रशासन और सरकार की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं