कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप अगले 72 घंटों में देश के अन्य बड़े शहरों में भी पहुंचेगी. दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर देर रात यह खेप पहुंच सकती है.कोरोना वायरस की यह वैक्सीन कोविशील्ड है, जिसे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश फर्म एस्ट्राजेनेका ने मिलकर बनाया है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में यह वैक्सीन तैयार की गई है. इससे पता चलता है कि भारत में 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण शुरू करने की तैयारी जोरों पर है.
एयरपोर्ट से टीकों की खेप को सीधे राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल ले जाया जाएगा, जहां एक कोल्ड स्टोरेज सुविधा तैयार की गई है. यही हॉस्पिटल टीकाकरण के लिए मुख्य स्टोरेज फैसिलिटी का काम करेगा. यहीं से राजधानी के 600 कोल्ड चेन सेंटर तक कोरोना की वैक्सीन पहुंचाई जाएगी. अगर रात में खेप को हॉस्पिटल तक ले जाना संभव नहीं हो सका तो एयरपोर्ट पर ही मौजूद कोल्ड स्टोरेज फैसिलिटी में उसे रखा जा सकता है. उसके बाद शुक्रवार सुबह उसे राजीव गांधी सुपर स्पेशियिलिटी हॉस्पिटल ले जाया जा सकता है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
एयरपोर्ट के सीईओ विदेह कुमार जयपुरिया ने एनडीटीवी को पिछले माह बताया था कि एय़रपोर्ट पर कोल्ड चैंबर बने हैं, जिसमें कम से कम 27 लाख वैक्सीन को स्टोर किया जा सकता है और 80 लाख खुराक को प्रति दिन लाया ले जाया जा सकता है. दिल्ली एयरपोर्ट पर मेन कोल्ड स्टोरेज एरिया में दो बड़े कोल्ड चैंबर हैं. जिनमें -20 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बनाए रखा जा सकता है. अगर भारत में मॉडर्ना की वैक्सीन आती है तो उसे शायद यहां स्टोर किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं