मुंबई:
अन्ना के अनशन से पहले अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया मुंबई में मुस्लिम संगठन के नेताओं से मिले। इस बैठक में जमीयत उलेमा−ए−हिंद और बॉम्बे अमन कमेटी समेत अलग−अलग मुस्लिम संगठनों के करीब चालीस नेता शामिल हुए। मीटिंग के जरिए टीम अन्ना ने मुस्लिम संगठनों से अन्ना की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के लिए समर्थन मांगा है। इस दौरान टीम अन्ना ने अन्ना पर आरएसएस एजेंट होने के आरोपों पर भी सफाई पेश की। मीटिंग में आए उलेमा टीम अन्ना की बातों से रजामंद दिखे। उन्होंने अन्ना की मुहिम को समर्थन देने का ऐलान किया।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टीम अन्ना, मुस्लिम, नेता, मुंबई, अनशन, Team, Anna, Muslim, Leaders