गाजियाबाद स्थित सीबीआई की एक विशेष अदालत ने आरुषि हेमराज हत्या मामले में नोएडा के चिकित्सक दंपती राजेश और नूपुर तलवार के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए।
गाजियाबाद:
गाजियाबाद स्थित सीबीआई की एक विशेष अदालत ने आरुषि हेमराज हत्या मामले में नोएडा के चिकित्सक दंपती राजेश और नूपुर तलवार के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए। अदालत ने इस आदेश के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष दंपती के निजी तौर पर पेश होने से छूट मांगने संबंधी उनकी याचिका को खारिज कर दिया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति सिंह ने राजेश और नूपुर को अदालत में सोमवार को पेश होने का निर्देश दिया था। उन्होंने नौ फरवरी को सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए तलवार दंपती को हत्या, सबूत नष्ट करने और अपराध करने की साझा इच्छा रखने का आरोपी बनाया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
तलवार, दंपती, आरुषि हत्याकांड, Talwar, Couple, Aarushi