विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2019

कांग्रेस से निलंबित किए जाने के बाद विधायक ने कहा- 'मुझे सच बोलने के लिए दी जा रही है सजा'

कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की आलोचना करने पर पार्टी से निलंबित वरिष्ठ विधायक आर रोशन बेग ने बुधवार को कहा कि वह पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और सच बोलने के कारण उन्हें दंडित किया जा रहा है.

Also Read in
कांग्रेस से निलंबित किए जाने के बाद विधायक ने कहा- 'मुझे सच बोलने के लिए दी जा रही है सजा'
कांग्रेस से निलंबित किए गए विधायक रोशन बेग
  • कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की आलोचना
  • वरिष्ठ विधायक आर रोशन बेग पार्टी से निलंबित
  • कहा- मुझे सच बोलने के लिए दी जा रही है सजा
नई दिल्ली:

कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की आलोचना करने पर पार्टी से निलंबित वरिष्ठ विधायक आर रोशन बेग ने बुधवार को कहा कि वह पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और सच बोलने के कारण उन्हें दंडित किया जा रहा है. बेग को राज्य नेतृत्व की खुलेआम आलोचना करने के आरोप में मंगलवार को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था.

पाकिस्तान के चीफ जस्टिस बोले- अर्थव्यवस्था से क्रिकेट तक, सुन रहे हैं सिर्फ ‘निराशाजनक' खबरें

बेग ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उनकी टिप्पणी पार्टी कार्यकर्ताओं के विचार हैं. उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय कांग्रेस में हैं ‘‘न कि सिद्दू (सिद्धरमैया) कांग्रेस में.'' बेग ने कहा ,‘‘कल रात सूचना मिली कि मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया गया है...क्या सच बोलना अपराध है? जो मैंने कहा है वह सच्चाई है.''

दलित सरपंच के पति की पीट-पीटकर हत्या, बेहोशी के हालात में सामने आया Video

बेग ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने गांधी की आलोचना नहीं की है और वह पार्टी के अनुशासित सिपाही रहे हैं. सिद्धरमैया ने नयी दिल्ली में इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुये कहा, "वह जिस कांग्रेस में हैं, उससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है. हम सब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में हैं."

Video: सर्वदलीय बैठक में नहीं जाएगी कांग्रेस

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suspended Congress Legislators, Congress, Karnatak Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com