विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2020

सुशांत सिंह मामला: रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट पांच अगस्त को कर सकता है सुनवाई

प्रीम कोर्ट की कंप्यूटर जनित लिस्ट में इस केस की सुनवाई की संभावित तारीख पांच अगस्त दिखाई दे रही है. गौरतलब है कि रिया इस मामले में बिहार में दर्ज एफ़आइआर की जांच मुंबई पुलिस के पास ट्रांसफ़र करने की याचिका दाखिल की है.

सुशांत सिंह मामला: रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट पांच अगस्त को कर सकता है सुनवाई
Sushant singh death case: रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 5 अगस्‍त को सुनवाई कर सकता है
  • सुप्रीम कोर्ट की कंप्यूटर जनित लिस्‍ट में 5 अगस्‍त है संभावित तारीख
  • बिहार में दर्ज FIR की जांच मुंबई ट्रांसफ़र करन की मांग कर रहीं रिया
  • कहा, सुशांत के पिता का बिहार में असर, नहीं हो पाएगी निष्‍पक्ष जांच
नई दिल्ली:

Sushant singh rajput death case: सुशांत सिंह मौत मामले में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती  (Rhea chakraborty) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) पांच अगस्त को सुनवाई कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट की कंप्यूटर जनित लिस्ट में इस केस की सुनवाई की संभावित तारीख पांच अगस्त दिखाई दे रही है. रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार द्वारा बिहार में दर्ज कराई गई एफआईआर को मुंबई में ट्रांसफर कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में माना है कि वह सुशांत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी.

कहां से कहां गया पैसा : सुशांत-रिया की दो कंपनियों की जांच कर रही है बिहार पुलिस 

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रिया ने कहा है कि दोनों आठ जून तक लिव इन में थे और और इसके बाद वो अस्थायी रूप से मुंबई में अपने घर पर शिफ्ट हो गई थी. NDTV के पास रिया की याचिका की कॉपी है. अपनी ट्रांसफर याचिका में रिया ने दावा किया है कि सुशांत (Sushant singh rajput) डिप्रेशन का शिकार था और डिप्रेशन की दवा ले रहा था. रिया ने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत बाद उसे हत्या और बलात्कार की धमकी मिल रही हैं और उसने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है. याचिका में कहा गया है कि सुशांत के पिता का बिहार में काफी प्रभाव है और वहां निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी.सुशांत के पिता के साथ स्थानीय अधिकारियों का भी हाथ है और वह जांच और ट्रायल को प्रभावित कर सकते हैं. याचिका में कहा गया है कि यह मान भी लिया जाए कि आरोपों में सच्चाई है तो भी अपराध  पूरी तरह से मुंबई पुलिस के अधिकार क्षेत्र में होगा.अपनी ट्रांसफर याचिका में रिया ने दावा किया है कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार था और डिप्रेशन की दवा ले रहा था. 

गौरतलब है कि सुशांत मामले में बिहार सरकार भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. बिहार सरकार ने मामले में सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है. मामले की जांच पटना से मुंबई से ट्रांसफर करने की सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की याचिका का बिहार सरकार विरोध करेगी.सुशांत सिंह मूल रूप से बिहार के ही रहने वाले थे. बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट में सुशांत के पिताजी की मदद करेगी. वह इस मामले में बिहार में दर्ज एफ़आइआर की जांच मुंबई पुलिस के पास ट्रांसफ़र करने की रिया चक्रवर्ती की याचिका का सुप्रीम कोर्ट में विरोध करेगी.

सुशांत सिंह मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने केस दर्ज किया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput Death Case, Rhea Chakraborty, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com