विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2020

SC ने दिल्ली, यूपी और हरियाणा से कहा- NCR में आवागमन के लिए एक हफ्ते में तैयार करें कॉमन पॉलिसी, केंद्र से बैठक बुलाने को कहा

दिल्ली- NCR में प्रतिबंधों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के NCR क्षेत्र में आवागमन के लिए एक सुसंगत नीति होनी चाहिए.

नई दिल्ली:

दिल्ली- NCR में प्रतिबंधों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के NCR क्षेत्र में आवागमन के लिए एक सुसंगत नीति होनी चाहिए. कोर्ट ने कहा कि तालाबंदी के दौरान NCR क्षेत्र में इसके लिए एक समान नीति तैयार करें. एक हफ्ते के भीतर ये एक नीति तैयार हो. इसके लिए तीनों राज्यों की बैठक कराई जाए..

हरियाणा ने कहा कि हरियाणा ने सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं. कोर्ट ने कहा कि वर्तमान हालात में एक नीति, एक रास्ता और एक पोर्टल बनाया जाए. वहीं केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वो इसके लिए निर्देश लेंगे ताकि एक समान नीति हो और लोगों को परेशानी ना हो.

दरअसल सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई कर रहा है जिसमें दिल्ली- NCR में सीमाओं पर प्रतिबंध लगाए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, एक नीति, एक रास्ता और एक पोर्टल हो. एक ही पास बने इस तरह की व्यवस्था हो. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, Delhi, Uttar Pradesh, Haryana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com