विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2011

लोकपाल पर मतदान से पहले सपा, बसपा का वाक आउट

लोकसभा में लोकपाल विधेयक पारित कराने के लिए होने वाले मतदान से पूर्व सपा और बसपा के सदस्यों ने सदन से बहिगर्मन किया।
नई दिल्ली: लोकसभा में लोकपाल विधेयक पारित कराने के लिए मंगलवार रात होने वाले मतदान से पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्यों ने सदन से बहिगर्मन किया। दोनों पार्टियों के सदस्यों ने सदन से बहिगर्मन के दौरान कहा कि भ्रष्टाचार से सख्ती से निपटने के लिए प्रभावी लोकपाल विधेयक के लिए सरकार उनके सुझावों पर तवज्जो नहीं दे रही है। इन दोनों पार्टियों के बहिगर्मन से सरकार की चिंताएं कुछ कम हो गईं। क्यों ये अगर विरोध में मतदान करते तो विधेयक को पारित कराना मुश्किल हो सकता था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकपाल, मतदान, सपा, बसपा, वाक आउट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com