विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Apr 04, 2016

आरएसएस और बीजेपी मिलकर राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान कर रहे हैं : कांग्रेस

Read Time: 2 mins
आरएसएस और बीजेपी मिलकर राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान कर रहे हैं : कांग्रेस
नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को भाजपा और उसके वैचारिक सलाहकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करने का आरोप लगाया। साथ ही दोनों संगठनों पर आरोप लगाया है कि यह देश को बांटने के घटिया एजेंडे पर काम कर रहे हैं और हमारी स्वतंत्रता के इतिहास को मरोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि आरएसएस सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने शनिवार को कहा था कि राष्ट्रगान 'जन गण मन' में राज्यों के नाम हैं, जबकि राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' से भारतीय सांस्कृतिक पहचान और हमारा इसके प्रति समर्पण ध्वनित होता है।

23 महीनों से राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान
इस पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा और आरएसएस पिछले 23 महीनों से हमारे देश के राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान कर रहे हैं। यह देश में एक बंटवारा पैदा करने का घटिया एजेंडा है। भैय्याजी जोशी ने सार्वजनिक तौर पर भारतीय ध्वज का अपमान किया है। यह अब स्पष्ट है कि आरएसएस स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास की उपेक्षा करने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जोशी ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत की व्याख्या करने के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रगान में देशभक्ति का भाव नहीं पैदा होता जैसा कि राष्ट्रगीत करता है। यह हमारी स्वतंत्रता के इतिहास को मरोड़ने की साजिश है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
आज मणिपुर जाएंगे राहुल गांधी, हिंसा प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात
आरएसएस और बीजेपी मिलकर राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान कर रहे हैं : कांग्रेस
दिल्ली से मुंबई तक... आज विश्व विजेता टीम इंडिया का होगा ग्रैंड वेलकम, PM से भी होगी मुलाकात; जानें पूरा शेड्यूल
Next Article
दिल्ली से मुंबई तक... आज विश्व विजेता टीम इंडिया का होगा ग्रैंड वेलकम, PM से भी होगी मुलाकात; जानें पूरा शेड्यूल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;