विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2021

रिंकू शर्मा हत्याकांड : 'BJP के राज में हिन्दू सुरक्षित नहीं, इस्तीफा दें अमित शाह': AAP की मांग

Mangol Puri Murder: इधर, रिंकू शर्मा के भाई मनु शर्मा कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर गए थे लेकिन केजरीवाल उनसे नहीं मिले, वो सिर्फ एक एप्लीकेशन देकर वापस आ गए.

रिंकू शर्मा हत्याकांड : 'BJP के राज में हिन्दू सुरक्षित नहीं, इस्तीफा दें अमित शाह': AAP की मांग
Rinku Sharma Murder Case: AAP प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने इसके साथ ही देश के गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है. (फाइल फोटो)
  • रिंकू शर्मा हत्याकांड पर आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • आप प्रवक्ता ने लगाया आरोप- बीजेपी के राज में हिन्दू सुरक्षित नहीं
  • आप नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के मंगोलपुरी इलाके में हुई रिंकू शर्मा (Rinku Sharma) की हत्या के मामले में दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शासनकाल में हिन्दू सुरक्षित नहीं हैं. AAP प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने इसके साथ ही देश के गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है.

भारद्वाज ने कहा, "भाजपा के राज में हिन्दू सुरक्षित नहीं हैं. दिल्ली में एक परिवार के सामने मंगोलपुरी इलाके में कुछ लोगों ने परिवार के नौजवान बेटे रिंकू शर्मा की हत्या कर दी. इस मामले में कई सवाल खड़े होते हैं."

उन्होंने कहा कि इस दिल्ली को ऐसा क्या हुआ कि हत्या की ख़बरें अब आम हो गयी हैं. आप नेता ने कहा कि ऐसी घटनाओं के सैकड़ों उदाहरण हैं, जो भाजपा सरकार के काल में हुई हैं. उन्होंने कहा, "मुस्लिम समझता था कि भाजपा सरकार में हम सुरक्षित नहीं लेकिन फिर दलित भी सुरक्षित नहीं हैं चाहे वो UP हो या गुजरात हो." भारद्वाज ने कहा, "साल 2021 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिख समुदाय के खिलाफ नफ़रत बढ़ाई है."

Mangolpuri Murder: दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंपी गई रिंकू शर्मा हत्याकांड की जांच, 5 आरोपी अरेस्ट

इधर, रिंकू शर्मा के भाई मनु शर्मा कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर गए थे लेकिन केजरीवाल उनसे नहीं मिले, वो सिर्फ एक एप्लीकेशन देकर वापस आ गए.

रिंकू शर्मा हत्याकांड: दिल्ली पुलिस का बयान, रेस्तरां बिजनेस पर शुरू हुआ था झगड़ा, हर एंगल से कर रहे जांच

बता दें कि दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 10 फरवरी को रिंकू शर्मा की कुछ बदमाशों में चाकू मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है. पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान ज़ाहिद, मेहताब, दानिश, ताजुद्दीन और इस्लाम के तौर पर हुई है. रिंकू के परिवार का कहना है कि वह बजरंग दल से जुड़ा था और इलाके में 'जय श्री राम' के नारे लगाता था. इस पर आरोपियों को ऐतराज था. परिवार का आरोप है कि नारे लगाने की वजह से ही उसकी हत्या की गई है. 

वीडियो- रिंकू शर्मा हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच के हाथ, 30 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rinku Sharma Murder Case, Delhi Police, AAP MLA, Saurabh Bharadwaj, AAP Press Conference, Amit Shah, Hindu Not Safe In Bjp Rule-AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com