विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2011

रिटेल में 26 या 49 फीसदी एफडीआई का है प्रस्ताव!

कैबिनेट की अगली बैठक में रिटेल में एफ़डीआई की सीमा घटाने पर विचार हो सकता है और यह सीमा 49 फीसदी या फिर 26 फीसदी हो सकती है।
नई दिल्ली: रिटेल सेक्टर में एफडीआई के मसले पर ममता बनर्जी के दबाव के आगे कैबिनेट झुक गई है। अब कैबिनेट अपने नोट को बदलने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली ख़बर के मुताबिक बुधवार को कैबिनेट की बैठक होनी है जिसमें रिटेल में एफ़डीआई की सीमा घटाने पर विचार हो सकता है और यह सीमा 49 फीसदी या फिर 26 फीसदी हो सकती है। रिटेल में विदेशी निवेश के मसले पर सरकार ने बुधवार को सवर्दलीय बैठक भी बुलाई है जिसमें एफडीआई के नए प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रिटेल, एफडीआई, कैबिनेट, प्रस्ताव, Retail, FDI, Cabinet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com