Republic day Parade: देश की राजधानी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day 2021) के दौरान जब अयोध्या में प्रस्तावित भव्य राम मंदिर (Grand Ram temple planned at Ayodhya)की प्रतिकृति (Replica) वाली झांकी राजपथ से गुजरी तो मंत्रियों सहित वहां मौजूद ज्यादातर लोग खड़े हो गए और तालियां बजाकर इस झांकी का स्वागत किया. भगवान राम की जन्मभूमि मानी जाने वाली इस झांकी में दीपोत्सव और रामायण से जुड़ी विभिन्न कथाओं की झलक थी. झांकी के अग्रभाग में महर्षि वाल्मीकि की बड़ी प्रतिमा थी. उत्तर प्रदेश सरकार की इस झांकी में अयोध्या के दीपोत्सव सेलिब्रेशन को दिखाया गया था.
देश की पहली महिला फाइटर पायलट ने गणतंत्र दिवस Fly-Past में दिखाए करतब
गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ था. प्रधानमंत्री ने अयोध्या पहुंचकर भूमि पूजन (Ram Mandir Bhumipujan) किया और मंदिर की आधारशिला रखी. राम मंदिर का निर्माण वर्ष 2023 तक पूरा होने की संभावना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अयोध्या में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराकर शुरू किया गया मस्जिद का काम
यूपी सरकार के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, 'अयोध्या हमारा पवित्र स्थान है और राम मंदिर के मुद्दे से हर कोई भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है. हमारी झांकी में मंदिर के नगर अयोध्या की प्राचीन विरासत को दर्शाया गया है.' गणतंत्र दिवस की परेड को देश और पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते इस बार छोटा कर दिया गया था. गणतंत्र दिवस की परेड में 17 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों की झांकियां शामिल हुईं.
गणतंत्र दिवस: राजपथ के आसमान पर वायुसेना का गौरव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं