विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2018

NDTV युवा कॉन्क्लेव : बाबा रामदेव क्या 2019 में बीजेपी के लिए कैंपेनिंग करेंगे, दिया ये जवाब

अगले साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बाबा रामदेव क्या बीजेपी के लिए कैंपेनिंग करेंगे. इस  सवाल पर जानिए क्या दिया जवाब.

NDTV युवा कॉन्क्लेव : बाबा रामदेव क्या 2019 में बीजेपी के लिए कैंपेनिंग करेंगे, दिया ये जवाब
एनडीटीवी युवा में बोलते बाबा रामदेव.
  • बीजेपी के लिए कैंपेनिंग नहीं करेंगे बाबा रामदेव
  • एनडीटीवी युवा में राजनीति में उतरने के सवाल पर बोले बाबा रामदेव
  • कहा- महंगाई पर रोक नहीं लगी तो मोदी सरकार को होगा नुकसान
नई दिल्ली: बीजेपी से बाबा रामदेव की नजदीकियों पर कई बार चर्चा होती है. ऐसे में क्या अगले साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बाबा रामदेव बीजेपी के लिए कैंपेनिंग करेंगे. इस  सवाल पर बाबा रामदेव ने साफ इन्कार किया है. कहा कि उन्होंने खुद को राजनीति से दूर कर लिया है. एनडीटीवी के युवा कॉन्क्लेव में बोले- मैं सर्वदलीय भी हूं और निर्दलीय भी.  इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करना लोगों को मौलिक अधिकार है. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी कठिन मेहनत करते हैं. 

NDTV युवा कॉन्क्लेव : रामदेव बोले- मैं पैसे के पीछे नहीं, पैसा मेरे पीछे भागता है

महंगाई के सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा, मैं या आप कहे या ना कहें पर मोदी सरकार को ये महंगाई कम करनी होगी. अगर ये महंगाई कम नहीं की तो ये आग उन्‍हें ले डूबेगी. उन्होंने कहा कि पहले मैं सक्रिय था, मगर अब नहीं. मैं अब सर्वदलीय और निर्दलीय हूं. मैं 2019 में मोदी सरकार का प्रचार नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि मैंने मोदी और सरकार को सुझाव दिया है कि 2019 से पहले तेल के दाम घटा लें. बाबा रामदेव ने कहा कि दंतकांति, केश कांति और एलोवेरा जेल आदि को वर्ल्ड वाइड मार्केट करेंगे. भारत के साथ-साथ अब विदेश में भी बाजार करने की तरफ है. अब पतंजलि पूरी दुनिया में धूम मचाएगा. 

ज्योतिष एक बड़ा पाखंड है जिसने 12 राशियों में सबको बांध दिया, जो ऐसा कर रहे हैं वह धर्मविरोधी : बाबा रामदेव

आधुनिककता मतलब नग्नता नहीं
बाबा रामदेव ने आधुनिकता के मुद्दे पर भी बात कही. उन्होंने कहा कि मैंने कहीं नहीं देखा कि आधुनिकता के नाम पर लोग नंगे घूमने लगे. आदिवासी नंगे घूमे तो उन्‍हें सभ्‍यता नहीं है. पर शहर में लोग नंगे घूम रहे हैं और कह रहे हैं हम सभ्‍य हैं. बाबा रामदेव ने कहा कि अंबानी ने दस करोड़ का घर बनाया, मैंने झोपड़ी भी नहीं बनाई. भारत दुनिया का सुपर पावर बने. रुपये की कीमत बढ़े. सिर्फ बातें करने से रुपये की कीमत नहीं बढ़ने वाली. आपको हर क्षेत्र में काम करके प्रोडक्टिविटी बढ़ानी होगी. मैं अर्थशास्त्र जानता हूं. मैं बिना पढ़ा लिखा बाबा नहीं हूं. उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने कहा कि एक ईस्ट इंडिया कंपनी ने पूरे देश को लूटा. पतंजलि ने 11 हजार करोड़ रुपये से चैरिटी की है. 
NDTV युवा में बोले बाबा रामदेव, मैंने मोदी सरकार को तेल का दाम घटाने का सुझाव दिया, नहीं किया तो महंगाई ले डूबेगी

वीडियो- एनडीटीवी युवाः बाबा रामदेव बोले- मोदी जी की बुराई करें तो अच्छाइयां भी बताएं 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV, NDTV YUVA Conclave 2018, Baba Ramdev, Baba Ramdev On Bjp, Baba Ramdev On Yoga Abroad, Baba Ramdev On Poltics, Baba Ramdev And Bjp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com