विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2019

जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर बोले राम माधव- विधानसभा में फिर से करना होगा सीटों का परिसीमन

जम्मू में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा, विधानसभा में सीटों का परिसीमन फिर से करना होगा. यहां कुल 114 सीटें होंगी- जिनमें से 24 पीओके के लिए हैं, वे खाली रहेंगे. शेष 90 सीटें जम्मू और कश्मीर की शेष सीटों के लिए होंगी.

जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर बोले राम माधव- विधानसभा में फिर से करना होगा सीटों का परिसीमन
जम्मू में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

जम्मू में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा, विधानसभा में सीटों का परिसीमन फिर से करना होगा. यहां कुल 114 सीटें होंगी- जिनमें से 24 पीओके के लिए हैं, वे खाली रहेंगे. शेष 90 सीटें जम्मू और कश्मीर की शेष सीटों के लिए होंगी. राम माधव ने आगे कहा कि यहां ऐसे समूह हैं जो बुनियादी मानवाधिकारों से रहित हैं. हम कश्मीरी पंडितों के बारे में जानते हैं - अपने ही देश में शरणार्थी के रूप में रहने को मजबूर हैं. उनके अधिकारों की पुनर्व्यवस्था की जाएगी. पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थी भी यहां हैं, उनके अधिकार भी उन्हें वापस दिए जाएंगे.

जम्मू और कश्मीर मुद्दे पर भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, ट्वीट कर कहा - क्या यही थी अनुच्छेद 370 हटाने की वजह?

मालूम हो कि राज्यसभा में अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की घोषणा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा था कि आखिरकार भारत में राज्य के पूर्ण विलय की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इच्छाओं का सम्मान हुआ. देश जम्मू-कश्मीर के पूर्ण विलय की लंबे समय से मांग कर रहा था. राम माधव (Ram Madhav) ने धारा 370 को हटाए जाने की घोषणा के बाद एक ट्वीट भी किया. 

कश्मीर पर UNSC की बैठक: भारत की दो टूक, कहा- हमारा आंतरिक मामला, एक देश जानबूझकर 'जिहाद की शब्दावली' बोल रहा है

उन्होंने कहा कि क्या गौरवशाली दिन है. आखिरकार डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी समेत हजारों शहीदों की भारत में जम्मू-कश्मीर के पूर्ण विलय की इच्छा का सम्मान हुआ और पूरे देश की सात दशक पुरानी मांग हमारी आंखों के सामने पूरी हुई. क्या कभी ऐसा सोचा था?

Video: NDTV से बोले BJP नेता राम माधव-हेडलाइन बनाने के लिए मेरे बयानों को तोड़ा-मरोड़ा जाता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Madhav, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com