6 years ago
जयपुर:
कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान (Rajasthan Congress) में बागी विधायकों (Rebel MLAs) के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. इनमें सचिन पायलट भी शामिल हैं. बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है, जिसके तहत पार्टी ने राजस्थान विधानसभा स्पीकर से उनकी विधानसभा सदस्यता को रद्द करने की कार्रवाई (Disqualification Proceedings) का आग्रह किया है. कांग्रेस की शिकायत पर स्पीकर ने इन बागी विधायकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. विधायकों को जवाब देने के लिए 17 जुलाई तक का वक्त दिया गया है. अनुमान है कि लगभग 15 विधायकों के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई का फैसला किया है.