विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2021

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, 'देश में आज सब कुछ ''हम दो, हमारे दो'' के लिए हो रहा'

राहुल ने कहा, 'कभी एक वक्त 'हम दो, हमारे दो' का क्यूट-सा लोगो हुआ करता था, जिसमें प्यारे-प्यारे, मोटे-मोटे चेहरे होते थे.अब देश में सब कुछ 'हम दो, हमारे दो' के लिए ही किया जा रहा है.'

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, 'देश में आज सब कुछ ''हम दो, हमारे दो'' के लिए हो रहा'
राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री इस देश को 'हम दो, हमारे दो' के सिद्धांत पर चला रहे हैं
नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संसद में अपने संबोधन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा. पीएम पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा, 'कभी एक वक्त 'हम दो, हमारे दो' का क्यूट-सा लोगो हुआ करता था, जिसमें प्यारे-प्यारे, मोटे-मोटे चेहरे होते थे.अब देश में सब कुछ 'हम दो, हमारे दो' के लिए ही किया जा रहा है.' उन्‍होंने कहा कि आज चार लोग देश को चला रहे हैं. राहुल गांधी ने किसान आंदोलन और रोजगार के मसले पर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया. राहुल ने कहा कि आज हमारा देश रोज़गार पैदा नहीं कर सकता है, कल भी नहीं कर पाएगा, क्योंकि आपने (केंद्र सरकार ने) देश की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है...यह किसानों का नहीं, देश का आंदोलन है, जिसे किसान सिर्फ रास्ता दिखा रहा है, अंधेरे में टॉर्च दिखा रहा है.

कांग्रेस में हर स्तर पर चुनाव होना चाहिए, तभी नई कांग्रेस उभरेगी : NDTV से गुलाम नबी आजाद

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश को 'हम दो, हमारे दो' के सिद्धांत पर चला रहे हैं. बीजेपी नीत एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि यह सिद्धांत हमारे सामने नोटबंद, गुड्स एंड सर्विस टेक्‍स (GST) और हाल के किसान कानून के रूप में सामने आया है, जिसके खिलाफ देशभर के किसान आवाज उठा रहे हैं.उन्‍होंने कहा कि इस सरकार ने 'हम दो, हमारे दो' के स्‍लोगन को नए मायने दिए हैं. देश इस समय चार लोगों के द्वारा चलाया जा रहा है-हम दो, हमारे दो.हालांकि यह बात कहते हुए राहुल ने किसी का नाम नहीं लिया, केवल इतना कहा कि हर कोई इन्‍हें जानता है.

अफगानिस्तान के पेंटर ने बनाई PM Modi की तस्वीर, मोदी बोले- 'अफ़ग़ान-हिंद दोस्ती जिंदाबाद'

किसान आंदोलन के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा-आप सब महसूस करते होंगे कि यह किसानों का विरोध प्रदर्शन हैं लेकन आप लोग गलत हैं. यह देश का विरोध प्रदर्शन है. किसान केवल हमें रास्‍ता दिखा रहे हैं.किसान कानून न केवल किसानों को बर्बाद करेगा बल्कि मध्‍यम वर्ग, छोटे दुकानदारों और छोटे कारोबारियों पर भी इसका विपरीत असर होगा. यह देश की ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को तबाह करके रख देगा. उन्‍होंने कहा कि भारत विकास दर और रोजगार का सृजन नहीं कर पा रहा, यह सब केवल इसलिए होगा कि 'हम दो, हमारे दो' के लाभ के लिए देश की रीढ़ को तोड़कर रख दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, PM Narendra Modi, Modi Governement, Farmers' Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com