विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2016

पंजाब में BJP को झटका, सिद्धू की पत्नी और विधायक नवजोत कौर ने पार्टी से इस्तीफा दिया

Also Read in
पंजाब में BJP को झटका, सिद्धू की पत्नी और विधायक नवजोत कौर ने पार्टी से इस्तीफा दिया
नवजोत कौर (फाइल फोटो)
चंडीगढ़: पंजाब में बीजेपी को शुक्रवार को उस समय करारा झटका लगा जब अमृतसर से उसकी विधायक और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नवजोत पंजाब की प्रकाश सिंह बादल सरकार में संसदीय सचिव का पद संभाल चुकी हैं।

खास बात यह है कि नवजोत कौर ने अपने इस्तीफे के लिए एक अप्रैल की तारीख चुनी, हालांकि उनके पीए ने साफ किया है कि यह अप्रैल फूल का मजाक नहीं है और नवजोत ने वाकई इस्तीफा दिया है। नवजोत ने अपने फेसबुक पोस्‍ट के जरिये भी इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्‍होंने लिखा, 'आखिरकार मैंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। एक बड़ा बोझ उतर गया है।'अटकलें यह हैं कि सिद्धू दंपति अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पंजाब, बीजेपी, नवजोत कौर, विधायक, नवजोत सिंह सिद्धू, Punjab, BJP, Navjot Kaur, MLA, Navjot Singh Siddhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com