विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2020

प्रियंका गांधी ने कहा -नियुक्ति में विलंब युवाओं से अन्याय के समान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों की नियुक्ति में ‘‘विलंब’’ की सोमवार को निन्दा की और कहा कि राज्य सरकार को युवाओं के साथ यह ‘‘अन्याय’’ बंद करना चाहिए.

प्रियंका गांधी ने कहा -नियुक्ति में विलंब युवाओं से अन्याय के समान
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
लखनऊ:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों की नियुक्ति में ‘‘विलंब'' की सोमवार को निन्दा की और कहा कि राज्य सरकार को युवाओं के साथ यह ‘‘अन्याय'' बंद करना चाहिए. कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि वीडीओ के लिए 2018 में परीक्षा हुई थी, लेकिन जो परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं. इसी तरह, उपनिरीक्षकों की भर्ती 2016 से लंबित है. पार्टी ने कहा कि प्रियंका ने ऐसे युवाओं से बात की, जो अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं.

उन्होंने उपनिरीक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं से भी बात की. कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘युवा जानना चाहते हैं कि क्या सरकार भर्ती से संबंधित सभी मुद्दों का समाधान करने के बारे में गंभीर है और जहां तक भर्ती का सवाल है, तो क्या यह कोई विशिष्ट समयसीमा निर्धारित की जाएगी.'' उन्होंने कहा, ‘‘भर्ती में विलंब और बाधा युवाओं के साथ अन्याय के समान है. कृपया इसे रोकें.'' कांग्रेस नेता ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘2018 में वीडीओ की परीक्षा देने वालों के साथ चर्चा के दौरान युवाओं ने कहा कि उन्होंने परीक्षा दी थी, परिणाम आ गया, लेकिन कोई नियुक्ति नहीं हुई.''

उन्होंने कहा, ‘‘उपनिरीक्षक बनने की आकांक्षा रखने वालों से आज बात की. एक चीज समान है कि न तो कोई स्पष्ट संदेश है और न ही समयसीमा.'' वहीं, भाजपा ने इसपर कहा कि सरकार भर्ती के मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है और एक पारदर्शी रुख अपनाया है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, General Secretary, Priyanka Gandhi Vadra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com