विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2017

औद्योगिक वृद्धि में गिरावट : नीतिगत दर में कटौती को लेकर रिजर्व बैंक पर दबाव

रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय समिति की 1-2 अगस्त को बैठक होगी जिसमें 2017-18 की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति के बारे में निर्णय किया जाएगा.

औद्योगिक वृद्धि में गिरावट : नीतिगत दर में कटौती को लेकर रिजर्व बैंक पर दबाव
दरों में कटौती को लेकर रिर्जव बैंक पर दबाव
  • दरों में कटौती को लेकर रिर्जव बैंक पर दबाव
  • CII : मुद्रास्फीति केंद्रीय बैंक के लक्ष्य से काफी नीचे आ गयी है
  • ऐसे में रिजर्व बैंक को नीतिगत दर में कमी लाने के लिये प्रेरित होना चाहिए
नई दिल्ली: मुद्रास्फीति के ऐतिहासिक रूप से न्यूनतम स्तर पर आने तथा औद्योगिक वृद्धि के दो प्रतिशत से नीचे जाने के कारण रिजर्व बैंक पर मौद्रिक नीति रुख में बदलाव लाने और नीतिगत दर में कटौती का दबाव बढ़ा है. रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय समिति की 1-2 अगस्त को बैठक होगी जिसमें 2017-18 की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति के बारे में निर्णय किया जाएगा.

अगली मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले मुद्रास्फीति का आंकड़ा आ चुका है और इसने केंद्रीय बैंक की जून में पेश मौद्रिक नीति समीक्षा में कीमत मोर्चे पर जतायी गयी चिंता को निर्मूल साबित किया है.

एमपीसी ने मुद्रास्फीति के बढ़ने का जोखिम का हवाला देते हुए लगातार चौथी बार रेपो दर 6.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा.

मौद्रिक नीति समिति की बैठक में पटेल ने समय से पहले नीतिगत कार्रवाई से बचने की दलील देते हुए मुद्रास्फीति के और आंकड़ों का इंतजार करने को कहा था.

उन्होंने कहा था, ‘हाल में खाद्य एवं गैर-खाद्य वस्तुओं की महंगाई में जो कमी आयी है, वह कितना टिकाऊ है, आगामी आंकड़ों से साफ होगा.’ रिजर्व बैंक का मुख्य जोर खुदरा मुद्रास्फीति पर है और यह जून में ऐतिहासिक रूप से 1.4 प्रतिशत के न्यूनतम स्तर पर आ गयी. थोक महंगाई दर भी आठ महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गयी। इसी प्रकार, मई में औद्योगिक वृद्धि 1.7 प्रतिशत रही.

 
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CII, Historic Form, Minimum Level, Inflation, Monetary Policy, Industrial Growth, Governor Urjit Patel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com