विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2018

प्रवीण तोगड़िया ने कहा- मंदिर निर्माण पर ध्यान न देकर मोदी सरकार ने हिन्दुओं को छला

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने आज केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा.

प्रवीण तोगड़िया ने कहा- मंदिर निर्माण पर ध्यान न देकर मोदी सरकार ने हिन्दुओं को छला
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मोदी सरकार ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिये अब तक कुछ नहीं किया.
नई दिल्ली: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने आज केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण के लिये कानून नहीं बनाया. तोगड़िया ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मोदी सरकार ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिये अब तक कुछ नहीं किया. केन्द्र की भाजपा सरकार ने अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण के लिये कानून ना बनाकर करोड़ों हिन्दुओं के साथ छल किया है. अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का गठन करने वाले तोगड़िया ने कहा कि उन्होंने खुद राम मंदिर सम्बन्धी कानून का मसविदा तैयार किया है. चूंकि सरकार अन्य कार्यों में बहुत व्यस्त है इसलिये उसे इस कानून को संसद में पारित कराना चाहिये. उन्होंने कहा कि आज वह अयोध्या जाकर इस मसविदे को ‘रामलला’ के चरणों में रखेंगे. अक्तूबर में वह और उनके संगठन के लोग लखनऊ से अयोध्या तक ‘अयोध्या मार्च‘ निकालेंगे.

तोगड़िया ने राम मंदिर के लिए मोदी सरकार को दिया 4 महीने का अल्टीमेटम, नहीं तो ‘अगली बार हिंदू सरकार’ का आह्वान

तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिये जनता की तरफ से आवाज उठायी जाएगी. वह मंदिर निर्माण के मसविदे पर हस्ताक्षर अभियान के तहत 20 करोड़ हिन्दुओं का समर्थन प्राप्त करेंगे. उसके बाद इसे मोदी सरकार के पास भेजा जाएगा, ताकि उसे संसद में पारित कराया जाए. उन्होंने कहा कि हमें ‘सबका साथ, सबका विकास‘ पर विश्वास नहीं है बल्कि ‘हिन्दू विकास‘ ही हमारा नारा है. तोगड़िया ने कहा कि उनके संगठन की टीम नयी है लेकिन तेवर वही पुराने हैं। यह संगठन देश-विदेश की सभी जातियों, व्यवसायों, भाषाओं, राज्यों, पंथों तथा लिंग के हिन्दुओं के धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक अधिकारों के लिये काम करेगा. 

बेटियां सुरक्षित नहीं और प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे हैं : तोगड़िया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pravin Togadia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com