विज्ञापन
This Article is From May 08, 2017

मोदी सरकार पर तोगड़िया ने साधा निशाना, कहा - आज सरहद पर सैनिक सुरक्षित नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय राजग सरकार पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए विश्व हिंदू परिषद के अन्तरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को कहा कि वर्तमान में देश की स्थिति ऐसी है कि सरहद पर न तो सैनिक सुरक्षित हैं और न ही गांवों में किसान खुशहाल है.

मोदी सरकार पर तोगड़िया ने साधा निशाना, कहा - आज सरहद पर सैनिक सुरक्षित नहीं
विश्व हिंदू परिषद के अन्तरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया (फाइल फोटो)
धार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय राजग सरकार पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए विश्व हिंदू परिषद के अन्तरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को कहा कि वर्तमान में देश की स्थिति ऐसी है कि सरहद पर न तो सैनिक सुरक्षित हैं और न ही गांवों में किसान खुशहाल है. धार में मोहनखेड़ा में जैन मुनि रिषभचन्द्र विजय के आचार्य पद पट्टाभिषेक समारोह में शामिल होने आये तोगड़िया ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, "आज तो (देश में) स्थिति ऐसी है कि सरहद पर सैनिक सुरक्षित नहीं हैं और गांव में किसान खुशहाल नहीं है."  

वर्तमान में देश की परिस्थिति को नाजुक बताते हुए उन्होंने कहा, "सीमा पर सैनिकों के सिरों को कोई काटकर ले जाता है और गांवों में किसान की स्थिति ऐसी है कि उसे अपने कृषि उपजों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं." तोगड़िया ने बताया, "किसानों को पहले मिर्च के दाम 12,000 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहे थे, लेकिन अब 1,500 रुपए प्रति क्विंटल भी नहीं मिल रहे हैं." उन्होंने कहा, "वहीं, अरहर एवं अनेक अन्य अन्न उत्पादन की स्थिति है. इनकी कीमतें भी बहुत कम हो गई हैं."

तोगड़िया ने बताया, "इसलिए अब समय आ गया है कि सेना भी सुरक्षित रहे और किसान भी खुशहाल रहे. इसके लिए (केन्द्र सरकार को) काम करना चाहिए." उन्होंने कहा, "पाकिस्तान का जवाब ईंट से पत्थर से देना चाहिए." हाल ही में पाकिस्तानी सेना द्वारा दो भारतीय सैनिकों के सिर काटने के मामले पर तोगड़िया ने कहा, "सेना के दो सिरों की कीमत पाकिस्तान के 50 सिरों से लेना चाहिए."

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pravin Togadia, Modi Govt, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com