नई दिल्ली:
बीजेपी सांसद और संसद की स्थायी समिति के सदस्य कीर्ति आज़ाद ने लोकपाल के मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की कड़ी आलोचना की है। एनडीटीवी से बातचीत में कीर्ति आज़ाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर स्थायी समिति का अपमान किया है क्योंकि स्थायी समिति ने बिल को तैयार करने में जो मेहनत की उस पर प्रधानमंत्री ने पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस सर्वदलीय बैठक का बायकॉट करना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्थायी समिति में लिए गए फ़ैसलों को रातों−रात बदले जाने पर भी सवाल उठाए। आज़ाद ने कहा कि निचली नौकरशाही को लोकपाल के दायरे में लाने का फ़ैसला हुआ था लेकिन उसे बदल दिया गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कीर्ति आजाद, स्थायी समिति, अपमान, PM, Standing Committee, Azad