विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2015

शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा बच्चों से : 10 ख़ास बातें

Also Read in
शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा बच्चों से : 10 ख़ास बातें
नई दिल्ली: शनिवार यानि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस है और इस उपलक्ष्य पर एक दिन पहले दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में पीएम मोदी ने बच्चों के बीच अपनी बात रखी। पढ़िए कुछ ख़ास बातें :
  • शायद ही दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति हो, जो अपने जीवन में मां और शिक्षक के योगदान को नकार सकता हो। मां जन्म देती है, गुरु जीवन देता है
  •  कल यानि 5 सितंबर को कृष्ण और राधाकृष्ण, दोनों का जन्मदिन है
  •  शिक्षक कभी उम्र से बंधा नहीं रहता है, कभी रिटायर नहीं होता
  • विद्यार्थी अपने जीवन का एक बड़ा समय शिक्षक के साथ बताता है। डॉ. राधाकृष्‍णन ने अपने भीतर के शिक्षक को अमर बनाए रखा।
  • एपीजे अब्दुल कलाम हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं, उनसे जब पूछा गया कि आपको लोग कैसे याद रखें, तो उन्‍होंने कहा था कि लोग मुझे टीचर के तौर पर याद रखें।
  • विद्यार्थी और शिक्षक के जीवन में अपनत्‍व का भाव हमें जीवन जीने की कला भी सिखाती है।
  •  जब मैं छोटा था तब हमारे गांव में टीचर सबसे अहम होता था।
  • लेखक मित्रों से अनुरोध है, अपने-अपने शिक्षकों के बारे में लिखें
  • शिक्षक कुम्हार की तरह हमारे जीवन की मिट्टी को संवारकर सही रूप देता है
  • शिक्षक की सिखाई बातें उम्र भर याद रहती हैं, हर सफल व्यक्ति के पीछे उसके शिक्षक का हाथ ज़रूर होता है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शिक्षक दिवस, पीएम मोदी, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, Teacher's Day, PM Modi, Dr APJ Abdul Kalam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com